
खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरण
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरणखाद की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग अलर्ट, 13 दुकानों से स्पष्टीकरणखाद की कालाबाजारी रोकने के लिए...
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक तरफ किसान धान की फसल में तेजी लाने के लिए यूरिया खोज रहे हैं, दूसरी तरफ दुकानों पर उन्हें यूरिया पर्याप्त मात्रा में मिल नहीं रहा। वहीं, जिला कृषि कार्यालय का दावा है कि जिला में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जिले के विभिन्न प्रखंडों को आवश्यकतानुसार उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सभी प्रखंडों में यूरिया की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जिला कृषि कार्यालय ने किसानों को उर्वरक से संबंधित जानकारी के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन बनाया है। बहरहाल, डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने जिला में खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी व मुनाफाखोरी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएम ने खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी व मुनाफाखोरी को रोकने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को सख्त दिशा-निर्देश दिया है, ताकि खरीफ मौसम में उर्वरक की उपलब्धता किसानों को आसानी से हो सके। जिला कृषि कार्यालय के अनुसार, उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी व जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों पर पिछले एक सप्ताह से लगातार छापामारी की जा रही है। अब तक जिला प्रशासन व जिला कृषि कार्यालय के संयुक्त कार्रवाई में 13 प्रतिष्ठानों पर अनियमितता बरतने व नियम के उल्लंघन के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा गया है। साथ ही दो उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित करने के साथ-साथ दो उर्वरक अनुज्ञप्ति को रद्द करने की कार्रवाई की गई है। डीएओ आलोक कुमार ने बताया कि खरीफ मौसम में जिला में सभी तरह के आवश्यक उर्वरक की पर्याप्त मात्रा जिला में उपलब्ध है। जिले में प्रखंडों को आवश्यकता अनुसार उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले के सभी प्रखंडों में यूरिया की पर्याप्त मात्रा का भंडारण है। जिला में किसी भी तरह की उर्वरक की कोई कमी नहीं है। खुदरा उर्वरक विक्रेता के पास भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की मात्रा व पीओएस में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा का सत्यापन उनके स्तर से स्वयं करवाया जा रहा है। डीएओ ने किसानों को उर्वरक से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन का गठन किए जाने की जानकारी दी। बताया कि उनके कार्यालय मोबाइल नंबर 9031645873 व सहायक निदेशक (शष्य) प्रक्षेत्र के मोबाइल नंबर 94509 78861, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी महाराजगंज के नंबर- 7070 900480 व कृषि समन्वयक राममनोहर के मोबाइल नंबर 8825154601 पर किसान उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


