किसानों को समृद्ध बनाने व ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा

Mar 02, 2026 01:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट में फंडामेंटल एग्रो सेंटर द्वारा किसानों के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक आय देने वाली ऑर्गेनिक एवं औषधीय खेती के प्रति जागरूक करना था। दयानंद सिंह ने किसानों को बताया कि ऑर्गेनिक खेती से उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।

किसानों को समृद्ध बनाने व ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के ई-किसान भवन परिसर में रविवार को फंडामेंटल एग्रो सेंटर द्वारा किसानों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार कश्यप ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक आय देने वाली ऑर्गेनिक एवं औषधीय खेती के प्रति जागरूक करना था। बैठक में फंडामेंटल एग्रो सेंटर, सारण जोन के वरीय पदाधिकारी दयानंद सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के किसानों में अपार संभावनाएं हैं। यदि वे पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ऑर्गेनिक और औषधीय फसलों को अपनाएं, तो उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

उन्होंने कहा कि बहुत कम खर्च में किसान स्वयं को आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकता है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपने खेतों में महोगनी, सखुआ अथवा अन्य छायादार पेड़ लगाए हैं, वे उन्हीं पेड़ों के बीच वनीला की खेती कर सकते हैं। लगभग 20 से 25 वनीला के पौधे लगाकर एक वर्ष में करीब पांच लाख रुपये तक की आय संभव है। यह खेती पूरी तरह से 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मार्च और अप्रैल का महीना वनीला एवं ब्लैक वेलवेट की खेती शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त समय है। दयानंद सिंह ने बताया कि फंडामेंटल एग्रो सेंटर द्वारा सारण जिले के 50 प्रतिशत किसानों तक वनीला प्लांट्स और ब्लैक वेलवेट की खेती पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह औषधीय खेती बिहार के किसानों की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है। बैठक में किसान सलाहकार अब्दुल कादिर, प्रभुनाथ सिंह, अशोक सिंह, वाहिद अंसारी, कृष्णमोहन रस्तोगी, लक्ष्मण राम, सत्येंद्र रस्तोगी, अभिषेक कुमार मिश्रा, विनोद कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे और उन्होंने खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।