Siwan News महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन के पर योजनाओं की दी गई जानकारी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News बड़हरिया के बालपुर पंचायत में हुई बैठक में सतीश सिंह और रमेश कुमार गिरी की उपस्थिति में महिला कृषक हित समूह और खाद्य सुरक्षा समूह का गठन किया गया। बैठक में किसानों को विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड और बिहार कृषि ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

Siwan News महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन के पर योजनाओं की दी गई जानकारी

Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के बालपुर पंचायत के तीनभेडिया खुर्द गांव में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, रमेश कुमार गिरी किसान सलाहकार की उपस्थिति में समूह गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषक हित समूह महिला और खाद्य सुरक्षा समूह गठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ में किसान क्रेडिट कार्ड, बिहार कृषि ऐप, बीज वितरण, किसान पाठशाला, कृषक प्रशिक्षण, व परिभ्रमण, कस्टम हायरिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, ईकेवाईसी सहित अन्य योजना की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। जमीन के रशीद को लेकर किसान ने कहा कि बहुत कम किसानों के नाम से जमीन है। इसलिए जिनके नाम से जमीन का रशीद नहीं है उन पर भी सरकार को विचार करना चाहिए।

बैठक में 53 किसान को बिहार कृषि ऐप से जोड़ा गया तथा 3 किसान का केसीसी का आवेदन लिया गया और साथ में 10 किसान का ई केवाईसी भी किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSiwan News महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन के पर योजनाओं की दी गई जानकारी