
वोट के बाद ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर खेत-खलिहान की लौटी रौनक
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में छह नवंबर को विधान सभा चुनाव को लेकर मतदान संपन्न होने के बाद एक बार फिर से खेत- खलिहानों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को अधिकतर किसान अपने खेत में व्यस्त दिखे।...
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में छह नवंबर को विधान सभा चुनाव को लेकर मतदान संपन्न होने के बाद एक बार फिर से खेत- खलिहानों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को अधिकतर किसान अपने खेत में व्यस्त दिखे। गौर करने वाली बात है कि संपन्न हुए विधान सभा चुनाव की हलचल के चलते पिछले एक सप्ताह से खेती-बाड़ी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। लेकिन, किसान चुनावी व्यस्तताओं से फुर्सत पाने के बाद अब पूरी तरह खेती-बाड़ी में जुट गए हैं। कहीं धान की कटनी का काम चल रहा है तो कहीं रबी फसल की तैयारी पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी है।

बारिश के चलते देर से धान की कटाई और मड़ाई में व्यस्त हैं। खेतों में थ्रेशर और हार्वेस्टर की आवाज़ें दिन-रात गूंज रही हैं। किसान बताते हैं कि इस बार मौसम की अनुकूलता के कारण धान की पैदावार बेहतर रही है। इससे चेहरे पर संतोष झलक रहा है। जबकि कई किसानों के अच्छी फसल के बाद अक्टूबर के अंत में आई बारिश से बर्बाद भी हो गई है, वे काफी निराश है। जिन किसानों ने पहले ही धान की कटाई पूरी कर ली थी, वे अब खाली खेत में रबी फसल खासकर आलू, सरसों और कहीं-कहीं गेहूं की बुआई की तैयारी में जुटे हैं। खेतों की जुताई का कार्य तेज अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से धान की फसल के साथ रबी की बुआई भी प्रभावित हो गई थी। लेकिन, अब दिन साफ होने और धूप निकलने से किसान उपरी खेतों की जुताई का काम तेज कर दिए हैं। गांव में ट्रैक्टर और हल दोनों ही खेतों में दौड़ते नज़र आ रहे हैं। किसान बताते हैं कि इस बार मिट्टी की नमी अच्छी है, इसलिए वे समय से बुआई करना चाहते हैं। ताकि ठंड पड़ने से पहले फसल ठीक से जम सके। कृषि विभाग भी किसानों को सलाह दे रहा है कि समय पर बीज उपचार और उर्वरक का प्रयोग करें। ताकि फसल मजबूत और रोगमुक्त रहे। अब खाद-बीज के दुकानों पर दिखने लगे किसान गांवों में इस समय हर ओर कृषि कार्यों की चहल-पहल दिखाई दे रही है। बारिश के बाद से खाद-बीज दुकानों पर सन्नाटा छा गया था। लेकिन, अब धूप निकलने के बाद खेतों की नमी थोड़ा कम होने के बाद रबी की बुआई शुरू हो गई है। इससे खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानें भी किसानों की चहल-पहल से गुलजार दिख रही है। क्या कहते हैं अधिकारी जिले मे कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर बीज वितरण का कार्य सभी प्रखंडों में चल रहा है। किसान मौसम साफ होने के बाद अब रबी की बुआई में जुट गए हैं। अक्टूबर के अंत में बारिश होने से इस बार गेहूं की बुआई दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक होने की उम्मीद है। हालांकि उपरी खेतों में आलू, सरसों, मसूर आदि की बुआई किसान शुरू कर दिए हैं। आलोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, सीवान

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




