एडीएम और डीएओ ने फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का निरीक्षण

Feb 06, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया के लकड़ी पंचायत के शाह तकिया गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का निरीक्षण किया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार और डीएओ ने कर्मियों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। विशेष शिविर 2 से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। किसान ई-केवाईसी कराकर फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

एडीएम और डीएओ ने फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर का निरीक्षण

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड की लकड़ी पंचायत के शाह तकिया गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का निरीक्षण एसडीएम प्रमोद कुमार और डीएओ ने किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कर्मियों को लक्ष्य को तुरंत पूरा करने का निर्देश दिया। प्रमोद कुमार किसान सलाहकार, सतेंद्र कुमार माली कचहरी सचिव,रामभरोसा व पंकज कुमार विकास मित्र को कार्य में तेजी लागे के निर्देश दिया। वही लकड़ी दरगाह पंचायत के नूराहता गांव में डीएओ आलोक कुमार ने फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया। कहा एटीएम सतीश सिंह, विशाल गौरव अमीन, कैलाश साह कचहरी सचिव, शशिकांत कुमार आवास सहायक मौजूद थे। वही कोइरीगवा पंचायत के यमुनागढ़ पर फॉर्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण किया गया।

जहां कर्मचारी नासिर अहमद, अमीन सूफिया परवीन ने निरीक्षण किया। जिस दौरान ई केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री का जांच किया गया। एडीएम ने बताया कि 2 फरवरी से 6 फ़रवरी तक फॉर्मर रजिस्ट्री विशेष शिविर कार्यक्रम का आयोजन सभी पंचायत में किया जा रहा है। जिसमें जिन किसान के नाम से जमाबंदी जमीन का रसीद है वह अपना ई केवाईसी कृषि विभाग के कर्मी से करा कर फॉर्मर रजिस्ट्री राजस्व विभाग के कर्मी से करा ले, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।