मोटे अनाज पोषक तत्व से होते है भरपूर

Mar 01, 2026 03:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया के कैल गांव में कृषक हित समूह का गठन किया गया। बैठक में किसानों को मोटे अनाज की खेती के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। बीएओ ज्ञान प्रकाश और एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि किसान समूह बनाकर कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। बैठक में कई किसान शामिल हुए।

मोटे अनाज पोषक तत्व से होते है भरपूर

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड कैलगढ़ उत्तर पंचायत के कैल गांव में ब्रह्म स्थान पर कृषक हित समूह गठन किया गया, जहां बीएओ ज्ञान प्रकाश बीटीएम रवि शंकर एटीएम सतीश सिंह ने बैठक में किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के बारे में विशेष जानकारी दी। मंच संचालन बीटीएम रवि शंकर सिन्हा ने की। एटीएम सतीश सिंह ने किसानों को कृषक हित समूह गठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ किसान समूह बना कर ले सकते हैं। बीएओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि किसान कृषक हित समूह का गठन करके कलस्टर में मोटे अनाज की खेती आसानी से कर सकते हैं।

क्योंकि, वर्तमान में मोटे अनाज की खेती करना जरूरी है। जिससे हमें पर्याप्त मात्रा में पोशाक्तत्व,और सुपाच्य भोजन मिल सके। साथ में जिससे जलवायु अनुकूल या बदलते मौसम में आसानी से मोटे अनाज की खेती हम सभी कर सकेंगे। साथ में गरमा की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। बैठक में मुकेश कुमार, ललन प्रसाद,राधेश्याम भगत, भगरासन भगत, सर्वजीत सिंह, रामबाबू सिंह, हरेंद्र साह, अनिल ठाकुर, रीता देवी, नन्द किशोर साह, वीरेंद्र सिंह थे।।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।