प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई
गोपालपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुतुब छपरा उर्दू में प्रधानाध्यापक मो. हस्मुद्दीन की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि योग्य शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। हस्मुद्दीन ने 19 वर्षों तक विद्यालय में सेवा दी।

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुतुब छपरा उर्दू में शनिवार को प्रधानाध्यापक मो. हस्मुद्दीन को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रधानाध्यापक को शिक्षकों ने माला पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार ने कहा कि योग्य और कर्मठ शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते, वे समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहते हैं। शिक्षक तौफिक अनवर ने कहा कि मो. हस्मुद्दीन का मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा, जिन्होंने 2007 से 19 वर्षों तक निरंतर सेवा दी।
शिक्षक नेसार अहमद ने उन्हें विज्ञान व गणित का उत्कृष्ट शिक्षक बताया। समारोह में कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



