Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsExciting Match Nasha Football Club Siwan Wins 2-1 Against Nasha Junior Academy
  नशा क्लब सीवान ने नशा जूनियर को 2 1 गोल से हराया

नशा क्लब सीवान ने नशा जूनियर को 2 1 गोल से हराया

संक्षेप:

सीवान में हुए राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मुकाबले में नशा फुटबॉल क्लब ने नशा जूनियर एकेडमी को 2-1 से हराया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। दूसरे हाफ में नशा क्लब ने निर्णायक गोल दागकर जीत हासिल की। बेस्ट 22 का पुरस्कार आतिफ फिरोज को मिला।

Dec 07, 2025 02:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान । जिले के प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शनिवार को नशा फुटबॉल क्लब सीवान और नशा जूनियर एकेडमी सीवान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया था। दूसरे हाफ में स्थिति और अधिक रोमांचक हो गई, लेकिन नशा क्लब सीवान ने बढ़त बनाने में सफलता पाई और एक निर्णायक गोल दागकर मुकाबले को 2-1 से अपने नाम कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह देखा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य अतिथि अमानुल्लाह अली, सचिव मखदूम खान, लीग अध्यक्ष अब्दुल कादिर उर्फ सहन्त और सुशील कुमार चौबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट 22 का पुरस्कार नशा क्लब के जर्सी नंबर 7 आतिफ फिरोज को दिया गया, जबकि बेस्ट 11में नशा जूनियर एकेडमी के जर्सी नंबर 11 अरसलानऔर जर्सी नंबर 17 ओजेफर को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण अमानुल्लाह अली, सुशील चौबे और अब्दुल कादिर उर्फ सहन्त द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में नेयाज अहमद, मो. नईम और मुन्ना खान की भूमिका रही। मौके पर अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, सचिव मखदूम खान, संरक्षक उमाशंकर प्रसाद, सहायक सचिव सद्दाम हुसैन, संयुक्त सचिव नेयाज अहमद, उपाध्यक्ष सह टूर्नामेंट संयोजक अब्दुल कादिर उर्फ शहंत, उपाध्यक्ष मो. शादीद, मो. शमीम, रेफरी चेयरमैन सुशील चौबे, नईम, मुन्ना खान और आमिर अली उपस्थित थे।मुकाबले की रोमांचकता और खिलाड़ियों के शानदार खेल ने दर्शकों को पूरे समय उत्साहित रखा।