किसी को ट्रेडिशनल कपड़े, तो किसी को पसंद आ रहे डिजाईनर रंग-बिरंगे कुर्ता-पैजामा
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।होली के लिए महिलाएं पसंद कर रहीं लाईटवेट,रंगीन व नई फैशन की साड़ियांहोली को लेकर महिलाओं के बीच भी फैशन को लेकर खास उत्साह दिख रहा है। महिलाओं के बीच फैशनेबल व आधुनिक...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जबकि रंगोत्सव में कुछ ही दिन रह गए हैं, होली के पहनावे में कुर्ता-पैजामा, रेडिमेड कपड़े, साड़ी व शूट आदि दुकानों पर लोग देर शाम तक खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान हर उम्र के लोग अपनी पसंद के कपड़ों की सलेक्शन करने में जुटे हैं। किसी को होली के लिए ट्रेडिशनल कपड़े तो किसी को डिजाईनर वाले रंग-बिरंगे कुर्ता पैजामा पसंद आ रहे हैं। होली को ले कपड़ा दुकानदारों ने भी दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ जैसे बड़े शहरों से कपड़ों के स्टॉक मंगवाए हैं। होली के बाजार में अधिकतर लोग सफेद कुर्ता-पैजामा व रंग-बिरंगे कुर्ता-पैजामा खरीद रहे हैं।
रंगों के पर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है। खासकर, कपड़ों की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। युवक-युवतियां ही नहीं, महिलाएं व बच्चे भी अपनी पसंद के अनुसार नए-नए डिजाइन के कपड़े खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। बहरहाल, समय के साथ होली के पहनावे में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां लोग पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा, सूती साड़ी व साधारण कपड़े पहनना अधिक पसंद करते थे, ताकि रंग लगने के बाद कपड़ों के खराब होने का अफसोस न हो, वहीं अब आधुनिक फैशन ने इस सोच को काफी हद तक बदल दिया है। इस बार होली के बाजार में डिस्पोजेबल फैशन का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर युवाओं के बीच होली थीम वाले प्रिंटेड टी-शर्ट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन टी-शर्ट पर बुरा ना मानो होली है, होली पार्टी, रंग बरसे जैसे आकर्षक स्लोगन व रंगीन डिजाइन छपे हुए हैं। होली की खरीदारी करने निकले युवा बड़े उत्साह से ऐसे कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं, लोगों के बीच, डिजाइनर कुर्ता-पैजामा की भी जबरदस्त मांग है। दुकानदारों के अनुसार इस बार हल्के व आरामदायक लिनन फैब्रिक के कुर्ते, चाइनीज थ्रेड वर्क वाले कुर्ते व हैंडलूम से बने पारंपरिक डिजाइन के कपड़ों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। स्थानीय कपड़ा बाजारों के साथ-साथ मॉल व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी होली से पहले कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि होली में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन ग्राहकों की भीड़ अभी से बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। कई दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट व ऑफर भी दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


