आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा में 33 छात्राएं अनुपस्थित

Mar 02, 2026 01:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। निगरानी और समन्वय के लिए डीएम को भेजा पत्रनिगम ने इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारियों को भी पत्र भेजा है। इसमें उनसे नियमित रूप से इस प्रक्रिया की समीक्षा करने और आवश्यक...

आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा में 33 छात्राएं अनुपस्थित

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के जीरादेई प्रखंड में कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लिए स्थित आवासीय विद्यालय में वर्ग 6,7,8 व 9 की छात्राओं के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही अभ्यर्थियों का अपने अभिभावकों के साथ केन्द्र पर जुटान शुरू हो गया था। शहर के नया बाजार उर्दू विद्यालय समेत दो केन्द्रों पर संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में 401 अभ्यर्थियों में 368 उपस्थित हुई, 33 छात्राएं विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहीं। प्रवेश परीक्षा में छात्राओं से सामान्य ज्ञान, गणित, हिन्दी व तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

प्रश्नपत्र का स्तर संबंधित कक्षा के अनुरूप रखा गया था, ताकि योग्य व मेधावी छात्राओं का चयन किया जा सके। परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। इस क्रम में समय समाप्ति के साथ ही उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहित कर ली गईं। परीक्षा को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने के लिए दोनों केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में वीक्षक के रूप में शिक्षकों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दोनों परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इधर, प्रवेश परीक्षा का आयोजन सत्र 2026-2027 के लिए किया गया। बहरहाल, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत जीरादेई स्थित आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-2027 के लिए वर्ग 6, 7, 8 व 9 में छात्राओं के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने दोनों परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे ध्यान देने वाली बात है कि जीरादेई स्थित आवासीय विद्यालय में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाती है। इस प्रकार की प्रवेश परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।