चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल अंतिम तिथि

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान जिले में चयनित मॉडल विद्यालयों में नौवीं कक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। नामांकन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्र-छात्राओं का चयन एनएमएमएस परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। यदि सीटें खाली रहीं, तो अन्य इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

 चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल अंतिम तिथि

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर समेत सभी प्रखंडों में चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन नौवीं कक्षा में छात्र-छात्राओं का लिया जायेगा। नामांकन के लिए एफएक्यूएस तैयार किया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, उसी के अनुरुप नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। नामांकन के दौरान अन्य सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के समान ही निर्धारित शुल्क लिए जायेंगे, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा। नामांकन में एचएम की भूमिका मुख्य होगी। नामांकन से जुड़ी सभी प्रमुख सूचनाएं संबंधित मॉडल विद्यालयों के सूचना पट्ट , जिला शिक्षा विभाग के एनआईसी के वेबसाईट से मिलेंगी।

सात निश्चय पार्ट थ्री के तहत उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य के तहत शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज समेत सभी प्रखंडों में एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जायेगा। बहरहाल, वर्तमान सत्र 2026-27 के लिए चयनित मॉडल विद्यालयों में नामांकन होगा। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक द्वारा इस संदर्भ में डीईओ को शुक्रवार को भेजे गए पत्र के बाद स्थानीय स्तर पर नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत मॉडल विद्यालयों में सिर्फ नौवीं कक्षा में नामांकन होगा। इस शैक्षणिक सत्र में मॉडल विद्यालयों के शेष कक्षाओं जैसे कि 10, 11 व 12 में पहले की तरह छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। प्रत्येक मॉडल विद्यालय में नौवीं कक्षा के लिए अनिवार्य रूप से एक सेक्शन होगा। इसमें 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। 40 छात्र-छात्राओं के एक सेक्शन के अतिरिक्त ईंटेक कैपसिटी के अनुसार, अन्य सेक्शन संचालित होंगे। वहीं, विद्यालय के अन्य सेक्शन में पहले की तरह नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जायेगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत प्रत्येक प्रखंड के चिन्हित मॉडल विद्यालयों में नौवीं कक्षा के चिन्हित सेक्शन में नामांकन एससीईआरटी द्वारा आयोजित एनएमएमएस परीक्षा से संबंधित प्रखंड के ऐसे छात्र-छात्राओं के आवेदन आमंत्रित किए जायेंगे, जिन्होंने एनएमएमएस परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो। प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के अंकों के अनुसार, सेक्शन में नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जायेगी। यदि एनएमएमएस से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की संख्या चिन्हित मॉडल विद्यालय के सेक्शन में निर्धारित 40 की संख्या से अधिक होती है तो सभी पात्र अभ्यर्थियों को मिले अंकों की मेधा सूची तैयार होगी। फिर उसी आधार पर 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। एनएमएमएस परीक्षा में प्राप्त अंक मात्र के आधार पर मॉडल विद्यालयों में किसी छात्र-छात्रा का नामांकन का दावा अनुमान्य नहीं होगा। रिक्त सीटों को भरने के लिए अन्य इच्छुक छात्रों के लिए जायेंगे आवेदन मॉडल विद्यालयों में नौवीं कक्षा में नामांकन के क्रम में यदि संबंधित विद्यालय के लिए एनएमएमएस से पात्र छात्र-छात्राओं की संख्या एक सेक्शन के लिए निर्धारित 40 की संख्या से कम मिली तो शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए आठवीं की वार्षिक परीक्षा के अंकों के आधार पर अन्य इच्छुक छात्रों के आवेदन लिए जायेंगे। फिर उनके अंकों के अनुसार, मेधा सूची बनाकर नामांकन लिया जायेगा। वहीं, एनएमएमएस में चयनित होने के बाद भी कुछेक छात्र-छात्राएं सीमित सीटों के कारण मॉडल विद्यालयों में नामाांकन नहीं ले पाते तो उनका निकतवर्ती मॉडल विद्यालय या जिले के किसी अन्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन के लिए वे पात्र होंगे। दूसरी तरफ संबंधित पंचायत के अन्य विद्यालयों के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों का मॉडल विद्यालय के सेक्शन में नामांकन संभव नहीं हो पाता तो वह मॉडल विद्यालय के अन्य सेक्शन या किसी समीप के पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन लेने के लिए पात्र होंगे। वहीं, मॉडल स्कूल से टैग केन्द्रीय विद्यालय की सभी छात्राएं संबंधित निर्धारित मॉडल विद्यालय के सेक्शन या अन्य सेक्शन में ही नियमित रूप से पढ़ाई करेंगी। विभाग के अनुसार, मॉडल स्कूल के रूप में चयनित प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूलों में सिर्फ छात्राओं का नामांकन होगा। क्या कहते डीपीओ एसएसए डीपीओ एसएसए जय कुमार ने बताया कि मॉडल विद्यालयों में नामांकन के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पत्र के मद्देनजर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित विद्यालयों के एचएम के साथ आज बैठक हुई है। उन्हें नामांकन प्रक्रिया व इसका प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है। विभागीय पत्र के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत मॉडल विद्यालयों में सिर्फ नौवीं कक्षा में नामांकन होगा। प्रत्येक मॉडल विद्यालय में नौवीं कक्षा के लिए अलग से एक सेक्शन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।