Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEncroachment Removal Revives Beauty of Badhria Market
बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने से बाजार की लौटी रौनक

बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने से बाजार की लौटी रौनक

संक्षेप:

बड़हरिया में सरकारी जमीन और सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने से बाजार की सुंदरता वापस आ गई है। महिलाएं शांति से बाजार में खरीदारी कर रही हैं, और दुकानदारों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है। अब सड़क चौड़ी हो गई है, जिससे यातायात में सुधार हुआ है और बाजार की स्थिति बेहतर हो गई है।

Dec 08, 2025 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में सरकारी जमीन और सड़क के किनारे का अतिक्रमण हटाने से बड़हरिया की खूबसूरती लौट आई है। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय का दशा और दिशा सुधरता नजर आ रहा है। रविवार को काफी संख्या में बाजार करने आई महिलाएं शांति पूर्वक बाजार में समान खरीदती नजर आई। इधर, दुकानदारों को भी बल्ले बल्ले है। मार्केट के दुकानदारों ने भी स्थानीय प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि मार्केट के सामने ठेला लगने और बाइक को खड़ा करने से दुकानदारी प्रभावित होती थी। अब जाम भी नहीं लग रहा है और ग्राहक भी आसानी से बाजार में आने लगे है जिससे दुकानदारी भी अच्छा चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अतिक्रमण मुक्त बनाने से सड़क भी चौड़ी हो गई है। पूरा सड़क खाली दिखाई पड़ रहा है। क्रिकेटर महताब तौवब उर्फ पप्पू भाई का कहना है कि अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आम जनता और बाजार के हित में बहुत बढ़िया पहल है। मो आलम उर्फ राजू का कहना है कि यह कार्य सराहनीय है लेकिन प्रशासन को हमेशा इसपर नजर रखनी होगी कि फिर दुबारा अतिक्रमण नहीं सके। यातायात भी बाधित नहीं हो। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना खान का कहना है कि पूरा बाजार काफी सुंदर दिख रहा है कही भी जाम की समस्या नहीं है। यातायात भी प्रभावित नहीं है बाजार भी प्रभावित नहीं है। यह कार्य बहुत ही बढ़िया है। वही डिप्टी चेयरमैन पति रहमुद्दीन खान और जकरिया खान का कहना है कि सड़क के दोनों तरफ सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने से सड़क पतली हो गई थी जिससे जाम लग जाता था। प्रशासन के यह सराहनीय कदम है। जिससे सड़क साफ होने से आने जाने में दिक्कत नहीं हो रही है आम जनता आसानी से बाजार के घर लौट रहे है। प्रशासन को इस पर ध्यान देनी होगी।