Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEncouraging Self-Cleanup Godanpur Haat s Vendors Remove Encroachments Ahead of Deadline
अल्टीमेटम मिलने के दूसरे दिन भी स्वयं से अतिक्रमण हटाने में जुटे दुकानदार

अल्टीमेटम मिलने के दूसरे दिन भी स्वयं से अतिक्रमण हटाने में जुटे दुकानदार

संक्षेप:

भगवानपुर हाट में अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत दुकानदारों ने स्वयं से अतिक्रमण हटाना शुरू किया है। प्रशासन ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। शुक्रवार को माइक से घोषणा के बाद से दुकानदार सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने में जुटे हुए हैं। इससे बाजारों में जगह खाली हो गई है।

Dec 08, 2025 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अल्टीमेटम मिलने के दूसरे दिन रविवार को भी प्रखंड मुख्यालय बाजार व मलमलिया चौक के समझदार दुकानदार स्वयं से अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। प्रशासन द्वारा शुक्रवार को माइक से घोषणा कर दुकानदारों व अन्य लोगों को स्वयं से अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। इसे लेकर शनिवार से हीं दुकानदार स्वयं से अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं। दूसरे दिन रविवार को भी बाजार के दुकानदार हटाने में जुटे रहे। बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने एवं यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुहिम चलाकर सात दिसंबर तक बाजारों में किए गए अतिक्रमण को खाली करने का निर्देश दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसे लेकर शुक्रवार को सीओ धीरज कुमार पांडेय के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने भगवानपुर हाट मुख्यालय बाजार, पुराना बाजार, चक्रवृद्धि मोड़ तक बाजार में माइक से घोषणा कर सड़क के किनारे की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाने वाले दुकानदारों एवं अन्य लोगों को 48 घंटे के अंदर अपने स्तर से अतिक्रमण को हटाकर खाली करने का निर्देश दिया गया है। इस अल्टीमेटम के बाद अगर कोई 48 घंटे में अवैध कब्जे को अपने से खाली नहीं करता हैं तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे प्रशासन के स्तर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ऐसी स्थिति में अतिक्रमण को हटाने में हुई खर्च की वसूली अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। प्रशासन के इस घोषणा से समझदार दुकानदार निर्देश का पालन करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटा रहे हैं। वहीं मलमलिया चौक के दुकानदार भी अपने से अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं। दुकानदारों द्वारा स्वयं से अतिक्रमण हटाने से अधिकांश जगहों पर जगह खाली हो गया है। इससे प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर दिखने लगा है।