पाठशाला लगा कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया
भगवानपुर हाट के खैरवां मुसहर टोला में ऋषिकुल शाला ने बच्चों के उत्थान और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पाठशाला का आयोजन किया। शिक्षक डा. सुमन कुमार सिंह और अन्य शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय से जोड़ने और मानसिक विकास के लिए प्रयास किए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे भी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के खैरवां मुसहर टोला में रविवार को इस गांव के बच्चों के उत्थान और पढ़ाई- लिखाई के प्रति जागरूक करने लिए ऋषिकुल शाला ने पाठशाला का आयोजन किया। इसमें शामिल बच्चों को साफ - सफाई के लिए भी जागरूक किया। इसके माध्यम से शिक्षक डा. सुमन कुमार सिंह द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें विद्यालय से जोड़ने की मुहिम चलाया जा रहा है ताकि अंतिम पायदान पर खड़े इस समाज बच्चे भी शिक्षा से जुड़कर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें। इस कार्य में शिक्षक रामप्रवेश कुमार पासवान, ऋषिकुल शाला की शिक्षिका संजू कुमारी भी बच्चों के मानसिक विकास के लिए प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


