Siwan News सीवान में जियांय पंचायत में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ की शुरुआत
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News सीवान में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 'जीविका सुधा बिक्री केंद्र' की शुरुआत की गई है। इस पहल से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और कारोबार के नए अवसर प्राप्त करेंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह केंद्र स्थायी आमदनी पर जोर देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सीवान में जियांय पंचायत में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ की शुरुआत
Siwan News नीरज पाठक, सीवान। ग्रामीण महिलाओं को अब स्वरोजगार के लिए गांव से बाहर जाने की जरूरत कम होगी। जीविका दीदियों को कारोबार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में सीवान में नई पहल शुरू हुई है। सीवान सदर प्रखंड की जीयाय पंचायत में जिले के पहले ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शनिवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुरू किए गए इस केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने फीता काटकर किया। केंद्र के माध्यम से जीविका दीदियों को स्वरोजगार का अवसर मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सुधा के उत्पादों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
महिलाओं के लिए नए अवसर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किसने किया?−
जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने फीता काटकर किया।
✦इस केंद्र का उद्देश्य क्या है?+
✦इस पहल में कितनी पंचायतों को जोड़ा जाएगा?+


