मतदाता दिवस पर अधिकारी व कर्मचारी ने ली शपथ
पचरुखी में प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल और अंचल अधिकारी अमित कुमार की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने लोकतंत्र और मतदान के प्रति अपनी निष्ठा जताई। सभी ने शपथ ली कि वे बिना भेदभाव और प्रलोभन के...

पचरुखी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मियों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल तथा अंचल अधिकारी अमित कुमार के उपस्थिति में बाल विकास पदाधिकारी, पशु चिकित्सक, अभियंता, कनीय अभियंताओं, अंचल तथा प्रखंड के प्रधान लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि सभी प्रकार के सहयोगी कर्मचारी ने लोकतंत्र के प्रति और लोकतंत्र के महान पर्व मतदान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए अपने आप को भारतीय गणतंत्र का गौरवशाली मतदाता मानते हुए इसकी रक्षा और इसकी मर्यादा बनाए रखने के शपथ ली। सभी ने प्रत्येक मतदान में निर्भीक होकर बिना भेदभाव और बिना प्रलोभन के अपने गणतंत्र के प्रति अपना मतदान करने की शपथ ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।