शिक्षा, अनुशासन व मानवीय मूल्यों की मिसाल कायम की

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

जीरादेई स्थित सुरवल के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका कौशर प्रवीन के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों और छात्रों की आंखों में आंसू थे। कौशर प्रवीन ने शिक्षा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा, अनुशासन व मानवीय मूल्यों की मिसाल कायम की

जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुरवल में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका कौशर प्रवीन के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह में ऐसा मार्मिक माहौल बना कि उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों व ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य

वर्षों तक अपने स्नेह, मातृत्व, अनुशासन और कुशल नेतृत्व से विद्यालय को नई पहचान देने वाली कौशर प्रवीन की विदाई को सभी ने एक ऐसे अध्याय के समापन के रूप में देखा, जिसने अनगिनत बच्चों के सपनों को दिशा दी। मौके पर अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सहकर्मियों ने बताया कि 1 फरवरी 2012 से उन्होंने सुरवल विद्यालय का नेतृत्व संभालते हुए शिक्षा, अनुशासन व मानवीय मूल्यों की ऐसी मिसाल कायम की, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

कौशर प्रवीन का योगदान

कौशर प्रवीन ने कहा कि विद्यालय के बच्चों का प्रेम व सहयोगियों का स्नेह जीवन भर उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहेगी। सुनील कुमार साह, रीना उपाध्याय, सुनीता कुमारी चौरसिया, सुनीता देवी, गायत्री कुमारी गुप्ता, रीमा कुमारी, रंजू कुमारी, मिथिलेश कुमार प्रसाद, मधु रानी, राममिलन मौर्य, शशि किरण, सरिता कुमारी, राधा मोहन तिवारी, प्रेम किशोर पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, जुनेद अली, अताउर रहमान लारा, हरिकांत कुमार राय, प्रकाश कुमार, रामाशंकर बैठा व सुधीर कुमार शर्मा ने उनके योगदान को शिक्षा जगत की अमूल्य धरोहर बताते हुए स्वस्थ, सुखद व सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौशर प्रवीन को कब विदाई दी गई?
कौशर प्रवीन को शनिवार को विदाई दी गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।