Siwan News त्याग, सादगी व संस्कार के प्रतिमान थे राघवेंद्र
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News लकड़ी नबीगंज के मुसेपुर में पूर्व शिक्षक राघवेंद्र कुमार पांडेय की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर कई पंचायतों के मुखिया, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने उनकी शिक्षाओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Siwan News लकड़ी नबीगंज। जगतपुर पंचायत के मुसेपुर निवासी एवं जनता उच्च विद्यालय मुसेपुर के पूर्व शिक्षक स्व. राघवेंद्र कुमार पांडेय की 11वीं पुण्यतिथि रविवार को श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। स्मृति सभा पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी विजय कुमार पांडेय, सरपंच लौलीन चौधरी, जगतपुर के सरपंच जनार्दन यादव, भाजपा कार्यकर्ता राजीव तिवारी समेत कई पंचायतों के मुखिया, बीडीसी प्रतिनिधि, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने उनके बताए सत्य, परोपकार और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


