
पेज 3 या 4 : चुनाव को लेकर बिजली कंपनी के प्रमंडलीय कार्यालय में बना नियंत्रण कक्ष
सीवान, एक संवाददाता। बिजली कंपनी ने विधानसभा चुनाव को लेकर पांच व छह नवम्बर को बिजलीकर्मियों की ड्यूटी लगायी है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सीवान के कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार के आदेश पर 24×7 निगरानी...
सीवान, एक संवाददाता। बिजली कंपनी ने विधानसभा चुनाव को लेकर पांच व छह नवम्बर को बिजलीकर्मियों की ड्यूटी लगायी है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सीवान के कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार के आदेश पर 24×7 निगरानी आपूर्ति बनाए रखने हेतु अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 9264456410 जारी किया गया है। इसपर किसी भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकेगा। प्रमंडलीय कार्यालय में पांच नवम्बर की शाम छह बजे से सुबह के दो बजे तक कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार, सुबह दो बजे से दिन के दस बजे तक सुविधा केन्द्र के प्रशांत अस्थाना को तैनात किया गया है।

वहीं रंजित कुमार को छह नवम्बर की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक नियंत्रण कक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। दूसरी ओर कलेक्ट्रेट स्थित एएमएफ कोषांग में भी चार पांच व छह नवम्बर को चार कार्यपालक सहायकों को तैनात किया गया है। कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार को पांच नवम्बर को दोपहर दो बजे से रात के दस बजे तक जबकि मुन्ना कुमार सिंह को रात दस बजे से सुबह छह बजे तक छह नवम्बर की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा व दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक अरुण कुमार की ड्यूटी कलेक्ट्रेट स्थित एएमएफ कोषांग में लगायी गई है। ईवीएम कलेक्शन सेन्टर, पावर ग्रिड व पावर सब स्टेशन पर भी बिजली अभियंताओं व कर्मियों की तैनाती की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




