
बिजली उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान करे भुगतान
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है। नियमित भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को आकर्षक छूट और सुविधाएं मिलेंगी। स्मार्ट मीटर उपयोगकर्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की छूट, साथ ही प्रीपेड मीटर में बैलेंस रखने पर ब्याज मिलेगा। ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त छूट भी है।
नौतन, एक संवाददाता। विद्युत कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। ताकि न केवल निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे बल्कि अच्छी-खासी आर्थिक बचत भी हो सके। विद्युत विभाग के जेई हामिद रज़ा ने बताया कि नियमित और समय पर बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को कई आकर्षक छूट और सुविधाएं दी जा रही है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सबसे बड़ा लाभ यह है कि उन्हें प्रति यूनिट 25 पैसे की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इसके अलावा यदि कोई उपभोक्ता अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लगातार तीन महीने तक 2000 रुपये से अधिक बैलेंस रखते है।
तो उन्हे रिजर्व बैंक की बैंक दर के बराबर ब्याज भी मिलेगा। पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए भी राहत भरी खबर है। समय पर बिल जमा करने पर 1.5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यदि यह भुगतान ऑनलाइन किया जाए तो अतिरिक्त 1 प्रतिशत (कुल 2.5 प्रतिशत) छूट मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को एक तिमाही के सभी बिल समय पर जमा करने पर अलग से 1 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रावधान है। ऊर्जा विभाग ने ‘सुविधा’ मोबाइल ऐप को सबसे आसान माध्यम बताया है। इस ऐप के जरिए उपभोक्ता घर बैठे रिचार्ज कर सकते हैं, अपनी खपत देख सकते हैं और बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि प्रखंड सहित पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर की संख्या तेजी से बढ़ रही है। समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा। बल्कि बिजली कटौती और लाइन लॉस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में स्मार्ट मीटर लगवाएं और नियमित भुगतान की आदत डालें ताकि बिजली बिल पर बचत के साथ-साथ बिजली व्यवस्था भी मजबूत हो।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




