महाराजगंज अनुमंडल के 62 करोड़ बकाया बिजली बिल की होगी वसूली

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

महाराजगंज के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत 17 हजार 188 उपभोक्ताओं के बीच 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि बकायदारों से वसूली के लिए अभियान तेज किया गया है और 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों के विद्युत को डिस्कनेक्ट किया जा रहा है।

महाराजगंज अनुमंडल के  62 करोड़ बकाया बिजली बिल की होगी वसूली

(महाराजगंज से धर्मेन्द्र उपाध्याय)। अनुमंडल मुख्यालय के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बसंतपुर, महाराजगंज न्यू व पचरुखी को मिलाकर 17 हजार 188 उपभोक्ताओं के बीच 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि बिजली बिल बकायदारों से वसूली के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस अभियान के तहत 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों के विद्युत को डिस्कनेक्ट करने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महाराजगंज न्यू, बसंतपुर व पचरुखी के अंतर्गत गोरेयाकोठी, दारौंदा, महाराजगंज न्यू, लकड़ी नवीगंज, पचरुखी न्यू, बड़हरिया न्यू व जामो को मिलाकर 17 हजार 1 सौ 27 उपभोक्ताओं के पास 62 करोड़ 89 लाख 43 रुपए का बकाया है। जिसकी वसूली के लिए टीम गठित कर अभियान चलाया जा रहा है।

बसंतपुर में बकाया

बसंतपुर में 6192 उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बसंतपुर के तहत आने वाले विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर न्यू, गोरियाकोठी न्यू व लकड़ी नवीगंज में 6192 उपभोक्ताओं के पास 22 करोड़ 40 लाख 89 हजार बिजली बिल बकाया है। जिसमें बसंतपुर न्यू में 2895 उपभोक्ताओं के पास 10 करोड़ 62 लाख 26 हजार, गोरेयाकोठी न्यू में 1635 उपभोक्ताओं के पास 5 करोड़ 60 लाख 73 हजार व लकड़ी नवीगंज में 1662 उपभोक्ताओं के पास 6 करोड़ 17 लाख 90 हजार बिजली बिल बकाया है।

महाराजगंज में बकाया

महाराजगंज में 4248 उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महाराजगंज न्यू के तहत दारौंदा व महाराजगंज न्यू के 4248 उपभोक्ताओं के पास 17 करोड़ 47 लाख 76 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिसमें विद्युत आपूर्ति प्रशाखा दारौंदा के 1625 उपभोक्ताओं के पास 6 करोड़ 19 लाख 38 हजार, महाराजगंज न्यू में 2623 उपभोक्ताओं के पास 11 करोड़ 28 लाख 38 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है।

पचरुखी में बकाया

पचरुखी में 6748 उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पचरुखी के तहत आने वाले विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बड़हरिया न्यू, जामो व पचरुखी न्यू में सबसे अधिक 6748 उपभोक्ताओं के पास 23 करोड़ 26 लाख 28 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिसमें बड़हरिया न्यू में 1728 उपभोक्ताओं के पास 5 करोड़ 82 लाख 61 हजार, जामो में 1505 उपभोक्ताओं के पास 4 करोड़ 97 लाख 44 हजार व पचरुखी न्यू में 3515 उपभोक्ताओं के पास 12 करोड़ 46 लाख 23 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है।

पदाधिकारी का बयान

क्या कहते हैं पदाधिकारी इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल महाराजगंज के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्युत आपूर्ति पर प्रशाखा को मिलाकर 17188 उपभोक्ताओं में केवल 59 उपभोक्ताओं ने ही अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया है। बकाया वसूली के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिजली बिल बकाया की कुल राशि कितनी है?
बिजली बिल बकाया की कुल राशि 62 करोड़ 89 लाख 43 हजार रुपए है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।