चांप से राकेश सिन्हा व पश्चिमी हरिहांस से राजदेव यादव विजयी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

गोपालपुर में हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्स के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। चांप पैक्स में राकेश कुमार सिन्हा ने 559 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि पश्चिमी हरिहांस पैक्स में राजदेव यादव ने 224 वोट के साथ अध्यक्ष पद जीता। परिणाम के बाद विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।

चांप से राकेश सिन्हा व पश्चिमी हरिहांस से राजदेव यादव विजयी

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्स में हुए चुनाव का परिणाम सोमवार की देर शाम घोषित कर दिया गया। पश्चिमी हरिहांस पैक्स में अध्यक्ष एवं एक कार्यकारिणी सदस्य पद तथा चांप पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में देर शाम तक जारी रही। चांप पैक्स में राकेश कुमार सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कामेश्वर साह को भारी मतों से पराजित किया। राकेश कुमार सिन्हा को 559 मत प्राप्त हुए, जबकि कामेश्वर साह को 158 वोट मिले। वहीं, पश्चिमी हरिहांस पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजदेव यादव ने कड़े संघर्ष के बाद गुड्डू सिंह को 18 मतों से हराया।

राजदेव यादव को 224 मत मिले, जबकि गुड्डू सिंह को 206 वोट प्राप्त हुए। इसी पैक्स में कार्यकारिणी सदस्य पद पर जोगिंदर यादव ने 184 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंबिका भगत (171) को 13 वोट से पराजित किया। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्य को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजेताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।