
पचरुखी में तीन पर सीसीए 301 पर निरोधात्मक कार्रवाई
पचरुखी में विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पुलिस ने अब तक 301 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की संभावनाओं को देखते...
पचरुखी, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव को भयमुक्त व निष्पक्ष रूप से सम्पन कराने की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुकी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं व मतदान केंद्रों को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर चुकी है। पचरुखी पुलिस ने अबतक 3 सौ 1 चिन्हित लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है। जबकि चुनाव प्रभावित करने वालों को चिन्हित करने का सिलसिला अभी जारी है। वहीं पुलिस चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के संभावनाओं को देखते हुए तीन चिन्हित लोगों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भी जिला प्रशासन को भेज चुकी है। जबकि, पुलिस अभी भी चिन्हित लोगों पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
ताकि मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन कराया जा सके। इधर 110 बड़हरिया विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ वैभव शुक्ल प्रखंडस्तरीय तैयारी की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वहीं सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर और पोस्टर को हटाया जा रहा है। जबकि थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस मतदाताओं को प्रभावित करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




