पचरुखी में 169 मतदान केंद्र पर होगा मतदान, प्रशासनिक तैयारी तेज

Oct 09, 2025 02:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

पचरुखी में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। इस बार कुल 169 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें स्कूल, पंचायत भवन, और दिव्यांग बूथ शामिल हैं। कुल मतदाता 1,41,052 हैं, जिनमें 75,069 पुरुष और...

पचरुखी में 169 मतदान केंद्र पर होगा मतदान, प्रशासनिक तैयारी तेज

पचरुखी, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। प्रखंड क्षेत्र में इस बार कुल 1 सौ 69 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 153 स्कूल, 8 पंचायत भवन, 4 सामुदायिक भवन, 3 अनुसूचित जाति सामुदायिक भवन व 1 मतदान केंद्र आंगनबाड़ी भवन में बनाया गया है। जबकि राजकीय मध्य विद्यालय पचरुखी में बने तीन मतदान केंद्रों में एक को मॉडल बूथ तो दूसरे को पिंक बूथ और तीसरे को दिव्यांग बूथ के लिए चयनित किया गया है। वहीं कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 52 है। जिसमें 75 हजार 69 पुरुष एवं 65 हजार 9 सौ 82 महिला के अलावा 1 अन्य मतदाता शामिल हैं।

इधर मतदान के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, बिजली और पीने के लिए पानी की व्यवस्था को भी अप टू डेट किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र को कुल 18 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर पदाधिकारी और एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsElection Preparations Intensify in Pacharukhi with 169 Polling Stations Established
;;;