सीवान- छपरा एनएच पर दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध सुंद्रिका साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुंद्रिका साह दरौंदा बाजार में छोटी दुकान चलाते थे। परिजन हादसे के समय उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सीवान- छपरा एनएच पर दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

(दरौंदा से अखिलेश्वर सिंह)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव निवासी सुंद्रिका साह (70 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना का विवरण

बताया गया है कि सुंद्रिका साह दरौंदा बाजार में छोटी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार की रात रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दरौंदा मछली बाजार के समीप सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार से छपरा की ओर से सीवान जा रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा पहुंचाया।

अस्पताल में स्थिति

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार की सुबह चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में दरौंदा के समीप ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान करने में लगी हुई है।

समुदाय की प्रतिक्रिया

ग्रामीणों ने बताया कि सुंद्रिका साह मिलनसार एवं मेहनती व्यक्ति थे। उम्र के इस पड़ाव में भी वह परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए नियमित रूप से दुकान चलाते थे। उनकी मौत से गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पत्नी हेवन्ती देवी पति की मौत के बाद बदहवास हैं। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में लगा था। गांव के लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुंद्रिका साह की उम्र क्या थी?
सुंद्रिका साह की उम्र 70 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।