ईद उल अजहा पर मस्जिदों और कर्बला में अदा की गई नमाज
रघुनाथपुर में ईद उल अजहा का पर्व भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ उमड़ी, जबकि स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा की। बच्चों में त्योहार का विशेष उत्साह देखने को मिला।

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर सहित ग्रामीण इलाके के गांव में गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व प्रखंड में अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद थे। सुबह निर्धारित समय से पूर्व मस्जिदों और कर्बला ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रखंड की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की। घरों में विभिन्न पकवान बनाए गए और रिश्तेदारों व जरूरतमंदों के बीच बांटे गए। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


