Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEid Milad Un Nabi Celebrations Unity and Patriotism Shine in Processions Across Nautan
नौतन में जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशभक्ति व भाईचारे का रंग

नौतन में जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशभक्ति व भाईचारे का रंग

संक्षेप:

नौतन में जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। जुलूस में युवाओं ने इस्लाम के परचम के साथ-साथ तिरंगा झंडा लहराया। मुरारपट्टी मुखिया द्वारा शर्बत पानी का इंतजाम...

Sep 06, 2025 01:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

नौतन। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें देशभक्ति और भाईचारे की झलक देखने को मिली। मुरारपट्टी, बनियाटोला किलपुर, मुरारपट्टी, बरईपट्टी, सिसवां, जगदीशपुर, नरकटिया, नौतन, तिवारी टोला, भुलौनी, बलवां, आदि गांवों से निकले जुलूस की गाड़ियों पर व जुलूस में शामिल युवाओं के हाथों में इस्लाम धर्म के परचम के साथ-साथ देश का तिरंगा झंडा भी लहराते हुए देखा गया। जुलूस में शामिल युवाओं को शर्बत पानी का इंतजाम मुरारपट्टी मुखिया हवलदार अंसारी द्वारा भी किया गया था। जुलूस में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीओ शशि कुमारी तथा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार पूरे दल-बल के साथ तत्पर दिखाई दिये।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें