Siwan News चैनपुर के अखाड़ा नंबर तीन में अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहा पूजा पंडाल

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News सिसवन, दुर्गापूजा की तैयारियां बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में जोरों पर हैं। गोला बाजार में इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल और 14 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की जा रही है। समिति ने बेहतर लाइटिंग, साउंड और पार्किंग की व्यवस्था का भी ध्यान रखा है। 23 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Siwan News  चैनपुर के अखाड़ा नंबर तीन में अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहा पूजा पंडाल

Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों और ग्रामीण इलाकों में तैयारी जोर पकड़ने लगी हैं। पूजा समितियों की ओर से पंडाल, प्रतिमा, लाइटिंग और सजावट का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में चैनपुर के गोला बाजार स्थित आखाड़ा नंबर तीन में इस वर्ष अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 80 फीट ऊंचे इस पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए सोनपुर से आए 15 कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। पंडाल की भव्यता के साथ यहां स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦इस वर्ष दुर्गापूजा कब होगी?−
इस वर्ष दुर्गापूजा 23 अक्टूबर को होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News चैनपुर के अखाड़ा नंबर तीन में अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहा पूजा पंडाल