
दुर्गा पूजा में प्रतिमा स्थापना करने के लिए लाइसेंस लेना है अनिवार्य
हसनपुरा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ उदयन सिंह ने पूजा समितियों को लाइसेंस के लिए समय पर आवेदन करने और मूर्ति निर्माण की जानकारी प्रशासन को देने के निर्देश...
हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ उदयन सिंह ने की, जबकि थानाध्यक्ष मिहिर कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के पूजा समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सीओ उदयन सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है, जिसे आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि सभी सदस्य समय पर लाइसेंस के लिए आवेदन करें और अगर कहीं नया मूर्ति निर्माण हुआ है तो उसकी जानकारी प्रशासन को अवश्य दें।
पदाधिकारियों ने सभी लाइसेंस धारकों से विसर्जन की तिथि की जानकारी भी ली। बैठक में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा खान और प्रकाश गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से मांग की कि आगामी सात और आठ अक्टूबर को उसरी-हसनपुरा में लगने वाले मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। इस अवसर पर पुअनि सुधीर कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि नोमान अहमद, मुखिया रांधा कुमार साह, पूर्व मुखिया संजय यादव, महेश यादव, पिंटू खान, सल्लू खान, सुरेश महतो, आलोक प्रसाद, नदीम अहमद, बबिता सोनी, तौहीद जया, सतीश यादव, श्यामसुंदर प्रसाद, मनोज प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




