Drug-Free Campaign in Pokhara Village Led by Brahma Kumaris पोखरा गांव में बीके भाई बहनों ने चलाया नशामुक्ति अभियान, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDrug-Free Campaign in Pokhara Village Led by Brahma Kumaris

पोखरा गांव में बीके भाई बहनों ने चलाया नशामुक्ति अभियान

महाराजगंज के पोखरा गांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्विद्यालय के सचिव बनारसी भाई के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सचिव ने बताया कि नशे के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 26 Dec 2024 11:55 AM
share Share
Follow Us on
पोखरा गांव में बीके भाई बहनों ने चलाया नशामुक्ति अभियान

महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के पोखरा गांव में सोमवार को प्रजापिता ब्रह्याकुमारी ईश्वरी विश्विद्यालय रिसर्च सेंटर माउंट आबू के मेडिकल विंग के सचिव बनारसी भाई के नेतृत्व बीके भाई बहनों ने नशामुक्ति अभियान चलाया। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सचिव ने कहा जबतक नशा के गिरफ्त में समाज रहेगा, शिक्षा दूर रहेगी। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार भी प्रयासरत है। सचिव बिंदेश्वरी संत ने कहा आज 140 देशों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिसर्च सेंटर संचालित हो रहा है। विभिन्न संस्थान के माध्यम से नशा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शाखा महाराजगंज व सीवान क्षेत्र में बीके भाई बहनें गांव-गांव अभियान को गति दे रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा बनारसी भाई को भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह व सरपंच राजकुमार सिंह ने सम्मानित किया। स्वागत गान सुनीता साक्षी ने प्रस्तुत किया। मौके पर पूर्व मुखिया रमेश यादव, मेघनाथ प्रसाद, रविंद्र सिंह, हीरालाल प्रसाद, प्रिंस कुमार सुदामा प्रसाद, बनारस पाल, मोखतार यादव, अशर्फी प्रसाद, उत्तम प्रसाद, सुदामा यादव, ब्रह्मदेव सिंह, हीरालाल सिंह, डा जयप्रकाश साह, सुदर्शन प्रसाद व कृष्ण कुमार तिवारी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।