सीवान जंक्शन होकर गुजरे डीआरएम
Feb 13, 2026 03:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन का निरीक्षण हुआ। उन्होंने छपरा से सीवान आते समय यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और प्लेटफार्मों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद सभी अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

सीवान, निज प्रतिनिधि। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन निरीक्षण के क्रम में गुरुवार को सीवान जंक्शन पहुंचे। डीआरएम छपरा होते हुए सीवान पहुंचे थे और कुछ देर रूकने के बाद अगले स्टेशन के लिए निकल गए। हालांकि, डीआरएम के कार्यक्रम को लेकर जंक्शन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफार्मों की स्थिति व अन्य यात्री सुविधाओं को दुरूस्त कर लिया गया था। डीआरएम के सीवान जंक्शन से अगले स्टेशन के लिए रवाना होने के बाद ही सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDRM Ashish Jain Inspects Siwan Junction Passenger Facilities and Safety Enhanced




