आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ड्रेस पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Mar 02, 2026 01:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जीविका दीदियों द्वारा 1200 ड्रेस का वितरण किया गया। बच्चे नए ड्रेस पाकर खुश और उत्साहित थे। यह पहल न केवल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ड्रेस प्रदान करती है, बल्कि जीविका दीदियों को भी रोजगार के अवसर देती है।

 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ड्रेस पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर आईसीडीएस के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन डीपीसीयू जीविका द्वारा रविवार को किया गया। इस दौरान जिले के पचरुखी, सिसवान व नौतन प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1200 ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चे नए ड्रेस प्राप्त कर काफी खुश व उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। इससे कार्यक्रम का माहौल और भी आनंदमय हो गया। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक करुणा शंकर ने बताया कि बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से न केवल आंगनबाड़ी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ड्रेस उपलब्ध कराई जा रही है, बल्कि सीवान जिला के लगभग 2500 जीविका दीदियों को सिलाई कार्य के माध्यम से आजीविका का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

यह पहल महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। डीपीएम जीविका ने बताया कि जिला में ड्रेस वितरण का कुल लक्ष्य 2,63,800 निर्धारित किया गया है। इसे आगामी माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 19 प्रखंड की जीविका टीम लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम आयोजन जीविका व आईसीडीएस पदाधिकारियों व कर्मियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। मौके पर गैर कृषि प्रबंधक, एसजेवाई नोडल, पचरुखी, सिसवन व नौतन की सीडीपीओ, जीविका की प्रखंड स्तरीय टीम, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।