Siwan News बड़हरिया : नालियों की सफाई नहीं, सड़कों पर पानी
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News बड़हरिया प्रखंड के मोहल्लों में नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश में सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई और जलनिकासी के समाधान की मांग की है।

Siwan News बड़हरिया। प्रखंड मुख्यालय के कई मोहल्लों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। कई जगह नालियां कचरे से जाम हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न होती है। गंदे पानी के जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी रहती है। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।


