महाराजगंज के लाल ने नीट पीजी की परीक्षा में लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

महाराजगंज के डॉ विशाल गुप्ता ने ऑल इंडिया नीट पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन वाराणसी के बीएचयू में ऑर्थोपेडिक में पीजी के लिए हुआ है। विशाल ने अपनी पढ़ाई ईमानदारी से की और युवा वर्ग को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

महाराजगंज के लाल ने नीट पीजी की परीक्षा में लहराया परचम

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के स्वर्णकार राजीव कुमार एवं शीला देवी के पुत्र डॉ विशाल गुप्ता ने ऑल इंडिया नीट पीजी की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया है। विशाल के इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नीट पीजी की परीक्षा में सफलता के बाद विशाल का चयन वाराणसी के बीएचयू में हुआ है। जहां वे अपनी काबिलियत के बल पर ऑर्थोपेडिक में पीजी की डिग्री हासिल करेंगे। विशाल ने एमबीबीएस की पढ़ाई पटना के एनएमसीएच से किया है। विशाल की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा स्थानीय सेंट जोसेफ से हुई है।

इंटर की पढ़ाई पटना के डीएवी से पूरी करने के बाद कोटा से प्रवेश परीक्षा तैयारी किया है। जबकि विशाल ने नीट पीजी की तैयारी घर पर रहकर स्वयं किया है। विशाल के इस सफलता से उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। खासकर युवा वर्ग का विशाल आइकन बन गया है। विशाल ने बताया कि ईमानदारी से किया हुआ प्रयास व पढ़ाई कभी असफल नहीं होता है। इसलिए सभी युवा वर्ग को अपना लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से उस लक्ष्य के प्रति समर्पण होकर प्रयास करना चाहिए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।