ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानचिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ. रामेश्वर सम्मानित

चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ. रामेश्वर सम्मानित

युवा के लिए प्रसन्नता सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल ने किया सम्मानित नत्थूछाप पंचायत के पुराना गांव को लिया गया गोद फोटो संख्या 10- डॉ. रामेश्वर सिंह को शुक्रवार को सम्मानित करते सैनिक स्कूल...

चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ. रामेश्वर सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,सीवानFri, 30 Jul 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा के लिए

प्रसन्नता

सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल ने किया सम्मानित

नत्थूछाप पंचायत के पुराना गांव को लिया गया गोद

फोटो संख्या 10- डॉ. रामेश्वर सिंह को शुक्रवार को सम्मानित करते सैनिक स्कूल प्रिंसिपल व अन्य।

सीवान। एक संवाददाता

शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर कुमार को शुक्रवार को सैनिक स्कूल हथुआ ने सम्मानित किया है। सम्मान प्रिंसिपल कर्नल त्रितंकर चक्रवर्ती व वाइस प्रेसिडेंट अस्मिता ने बेहतर चिकित्सक सेवा व सामाजिक कार्यों के लिए दिया है। कर्नल ने बताया कि डॉ. रामेश्वर का कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है। वे सामाजिक मुद्दों व स्कूल की सुविधाओं की चर्चा किया करते हैं। डॉ रामेश्वर ने वहां के गणित के शिक्षक शंभू सिंह व इंग्लिश टीचर के साथ स्कूल की सभी सुविधाओं खासकर लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस रूम, क्लास रूम, बच्चों के रहने वाले जगह व वहां उपलब्ध सुविधाओं की भी निरीक्षण किया। दोनों के संयुक्त प्रयास से सीवान सदर प्रखंड के नत्थूछाप पंचायत के पुराना गांव को गोद लेने की चर्चा हुई। बता दे कि डॉ. रामेश्वर ने पिछले सात वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए इस गांव को गोद लिया है। अब सैनिक स्कूल के साथ मिलकर इस गांव के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति के लिए दोनों सम्मिलित प्रयास करेंगे। डेविड तिवारी ने बताया कि इस तरह के प्रयास से ग्रामीणों के जीवनस्तर में भी सुधार होगा। साथ ही सैनिक स्कूल के बच्चों को ग्रामीण परिवेश के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें