हुसैनगंज में निकाली भव्य शोभायात्राएं

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गोपालपुर में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न गांवों से शोभायात्राएं निकाली गईं, जो खोदाई बारी पहुंचीं। वहां सभी जत्थों का संगम हुआ। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शिक्षा, समानता और भाईचारे की अपील की गई।

हुसैनगंज में निकाली भव्य शोभायात्राएं

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्वी हरिहांस, बड़रम, नवलपुर, रामपुर और हसनपुरवा समेत कई गांवों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। विभिन्न मार्गों से गुजरती ये यात्राएं खोदाई बारी पहुंचीं, जहां सभी जत्थों का संगम हुआ। इसके बाद एकजुट होकर जुलूस नगर पंचायत गोपालपुर पहुंचा। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और मिठाइयों का वितरण किया गया। वहीं बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने समाज में शिक्षा, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर राजद नेत्री हिना शहाब चेयरमैन इमाम जाकिर व शैलेंद्र यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। प्रशासन की निगरानी में पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में सौहार्द और एकता का संदेश गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।