नौतन के दोहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में नौतन थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों हीरा सिंह और सेठ सिंह को गिरफ्तार किया है। 28 मई को नारायणपुर गांव में मारपीट के दौरान एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 नौतन के दोहरे हत्याकांड में शामिल दो आरोपित गिरफ्तार

सीवान, निज प्रतिनिधि। नौतन थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के बरोहा निवासी हीरा सिंह व सेठ सिंह हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गयी है। बताया गया है कि 28 मई को नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां दोनों ही पक्ष के एक-एक लोग की मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। तकनीकी अनुसंधान व प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है व विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में नौतन थाना अध्यक्ष जितमोहन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।