Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDiwali Safety Tips Prevent Fireworks Accidents and Enjoy a Green Festival
दीपावली के दिन पटाखों की चमक-धमक के बीच सावधानी जरूरी

दीपावली के दिन पटाखों की चमक-धमक के बीच सावधानी जरूरी

संक्षेप:

दीपावली का त्योहार खुशियों का प्रतीक है, लेकिन पटाखों के कारण हादसे हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना सावधानी के पटाखे जलाना खतरनाक हो सकता है। जले हुए हिस्से को ठंडे पानी से धोकर डॉक्टर से...

Oct 21, 2025 02:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपावली का त्योहार रौशनी और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन पटाखों की चमक-धमक के बीच अगर सावधानी न बरती जाए तो यह खुशियां हादसों में बदल सकती हैं। हर साल दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने, आंखों में चोट लगने और सांस की बीमारियों के मामले सामने आते हैं। आंख, कान और नाक विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने इस त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार बिना निर्देश पढ़े पटाखे जलाना या बच्चों को बिना निगरानी के पटाखे देने से हादसे हो सकते हैं। त्वचा और आंखों पर जलने के घाव जीवनभर के लिए निशान छोड़ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जलने की स्थिति में तुरंत जले हिस्से को ठंडे पानी से धोकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, घरेलू नुस्खे जैसे टूथपेस्ट या बर्फ लगाना हानिकारक हो सकता है। पटाखों से निकलने वाला धुआं अस्थमा व सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। “ऐसे लोगों को दीपावली के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए और इनहेलर हमेशा पास रखना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को भी अत्यधिक धुएं से दूर रखना जरूरी है। सावधानी के ये है कुछ उपाय: - पटाखे खुले मैदान में जलाएं। - पानी की बाल्टी और प्राथमिक चिकित्सा किट पास रखें। - सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें, कॉटन के कपड़े पहनें। - छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। दीपावली पर घर की साफ-सफाई के बाद सजावट करने में जुटे रहे लोग रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली आज जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर रविवार की सुबह से ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई के बाद सजावट का कार्य करने में जुटे रहे। साथ ही बाजारों में दीपावली को लेकर लाइट, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिठाई सहित अन्य सामग्री की खरीदारी करते दिखे। वहीं बाजार में सजावटी सामान, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। शहर में मिठाई की दुकानों पर लंबी कतारें लगी हैं। ग्राहक खासतौर पर काजू कतली, लड्डू और नमकीन गिफ्ट बॉक्स खरीदते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस साल बिक्री में बीते वर्षों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, फूलों और दीयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। घरों में सुबह से ही सफाई, रंगोली बनाने और दीप सजाने की सामग्री भी खुब बिक रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस जगह-जगह तैनात दिखी। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को भी मजबूत किया गया है। पर्यावरण विभाग ने लोगों से कम प्रदूषण वाले पटाखों का प्रयोग करने और ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है।