Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDiwali Celebrations at Daksh B Sc Nursing College Students Promote Eco-Friendly Diwali
मिट्टी के दिये जलाकर हरित दीपावली मनाने का लिया संकल्प

मिट्टी के दिये जलाकर हरित दीपावली मनाने का लिया संकल्प

संक्षेप: सीवान के दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों ने दीयों और सजावट से कॉलेज को सजाया। कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया...

Tue, 21 Oct 2025 02:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, एक संवाददाता। जिले के दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में दीपावली के पूर्व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे परिसर को दीयों और रंग-बिरंगी सजावट से आलोकित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए हरित दीपावली मनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, दीपक सजाओ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक एवं हास्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक रंगोलियां बनाईं और अपनी सृजनात्मकता से वातावरण को रंगीन बना दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण-सुरक्षा और स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर आधारित संदेश दिए। इस दौरान सभी छात्र और छात्राओं ने मिट्टी के दिये जलाकर यह शपथ ली कि वे इस दीपावली पर पटाखों के स्थान पर मिट्टी के दिये जलाकर पर्यावरण-सुरक्षित हरित दीपावली मनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्यौहार नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए और मिट्टी के दिये जलाने की परंपरा से देश की संस्कृति को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्राचार्य, शिक्षकगण नीरज सिंह जाठ प्रतिभा सिंह काजोल सिंह नेहा कुमारी संध्या कुमारी रुकिया जनार्दन शर्मा अवधेश कुमार भानु सिंह दिनेश सिंह और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आकांक्षा कुमारी, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, अनु कुमारी, जूली कुमारी, मुकेश कुमार, राजन कुमार , दीपक कुमार, नीतू कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी, संशया कुमारी, नेहा कुमारी, अर्चना कुमारी, रौशनी कुमारी, सुनीता कुमारी, आरती कुमारी, उत्पल कुमार, संजना कुमारी, शेखर कुमार, अनिकेत कुमार सुनील कुमार, अनीश कुमार, कमलेश कुमार, ऋतिक कुमार, ओमशंका कुमार, आतुश कुमार , अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, रसीद अहमद, रिशु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिल्पी कुमारी, धनु कुमारी, गीता कुमारी, सोनाली कुमारी, संजना कुमारी, सपना कुमारी सिमरन कुमारी, आंजली कुमारी, खुशी कुमारी, पिंकी कुमारी, पलवी कुमारी, श्रीति कुमारी, रजनी कुमारी, ईशा कुमारी, संध्या गुप्ता रिंकी कुमारी, नीतू कुमारी, सनेहा कुमारी उपस्थित रहे।