डीएवी की नेहा कॉमर्स, आर्या साइंस में जिला में टॉपर

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।जेपीयू ने छात्रहित में लिए कई निर्णय, परीक्षा विभाग की कार्यशैली में बदलाव : डॉ. अशोकमहाविद्यालय या विभाग स्तर पर त्रुटि सुधार के लिए लंबिब आवेदन के लिए विशेष व्यवस्था सभी...

डीएवी की नेहा कॉमर्स, आर्या साइंस में जिला में टॉपर

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा बुधवार को जारी किए गए 12वीं की परीक्षा परिणाम के अनुसार, डीएवी पब्लिक स्कूल कंधवारा की नेहा ने कॉमर्स संकाय व आर्या ने साइंस संकाय में जिला टॉपर बनकर विद्यालय व अपने जिले का नाम रौशन किया है। छात्र आदित्य कुमार ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय टॉपर का खिताब अपने नाम कर लिया है। बहरहाल, डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा मेहसरिया कॉमर्स संकाय में 97 प्रतिशत व आर्या ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का खिताब प्राप्त किया है।

सम्मान समारोह

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलक्ष्य में डीएवी सेंटेंनरी पब्लिक स्कूल, कंधवारा में सफल छात्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया। सफल छात्र-छात्रा का मुंह मीठा कराते हुए मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्या सह डीएवी पब्लिक स्कूल्स, बिहार जोन- बी की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी शांति सिंह ने इसका श्रेय छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व मुख्य रूप से उनके माता-पिता को संयुक्त रूप से देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। स्कूल के वरीय शिक्षक नवीन कुमार, सुनील कुमार, जेएन जेना, के. के चौबे, आशीष कुमार, एस तिवारी, के एन मल्लिक, अभिमन्यु कुमार, एस तिवारी, ओपी यादव, प्रतीक शर्मा, प्रशांत कुमार, कौशलेंद्र मिश्रा, श्रवण कुमार सिंह, जैन पांडेय व राकेश चौधरी आदि मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डीएवी पब्लिक स्कूल कंधवारा की टॉपर कौन हैं?
डीएवी पब्लिक स्कूल कंधवारा की टॉपर नेहा हैं, जिन्होंने कॉमर्स संकाय में 97% अंक प्राप्त किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।