सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Apr 07, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों की जांच की, जिसमें ओपीडी, दवा वितरण, और ऑपरेशन थिएटर शामिल हैं। अस्पताल की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण में सभी आवश्यक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

रघुनाथपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व अशोक कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न कक्षों का घंटों गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच भी की गई। अस्पताल प्रभारी संजीव कुमार सिंह अवकाश पर थे, जबकि अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस टीम ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, रजिस्ट्रेशन कक्ष, लैब, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे कक्ष, टीकाकरण कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड सहित विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई संतोषजनक एवं बेहतर पाई गई।

इस अवसर पर डॉ. इरशाद आलम, आबिदा हुसैन, बीपीएम संदीप कुमार, लेखापाल कुलदीप कुमार यादव, लैब टेक्नीशियन अरविंद कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार एवं शुभम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।