Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDistrict Election Officer Reviews Preparations for Assembly Elections in Siwan

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित एफआईआर में दें प्रतिवेदन

संक्षेप: सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।हेडिंग- महंगे होते चुनाव से लोकतंत्र में बढ़ती जा रही है खर्च की दौड़

Wed, 15 Oct 2025 01:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित एफआईआर में दें प्रतिवेदन

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने विभिन्न कोषांगों के नोडल व वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को की। डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष वकह शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएम ने कहा कि सीवान जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 6 नवंबर को होना है। इसके लिए सभी अधिकारी टीमवर्क व आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को प्रेक्षक के आवासन, दूरभाष कंप्यूटर आदि व अन्य सभी संबंधित आवश्यक तैयारी को पूरा कर लेने का निर्देश दिया।

विधि व्यवस्था कोषांग के प्रभारी को सेक्टर व जोनल के लिए पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के लिए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित एफआईआर व सभी कार्रवाइयों को प्रतिवेदन में देने का निर्देश दिया। सिंगल विंडो सिस्टम के नोडल पदाधिकारी को सभी तैयारी को पूरा करने का निर्देश दिया। कार्मिक कोषांग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि रिसीविंग, डिस्पैच, नामांकन व अन्य कोषांगों में आवश्यक कर्मियों की तैनाती समय पर सुनिश्चित हो ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक में कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह डीएसओ सीमा कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सोहैल अहमद, डीपीआरओ कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे। सभी चेक पोस्टों को क्रियाशील व प्रभावी बनाए रखने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने सभी चेक पोस्टों को क्रियाशील व प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया। ईवीएम हैंडलिंग को संवेदनशील बताते हुए डीएम ने इसके प्रोटोकॉल की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी ईवीएम वाहन जीपीएस युक्त होंगे और पुलिस अभिरक्षा में ही रहेंगे। ईवीएम भंडारण स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी व बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस बार जिले का मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक हो, इसके लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने 50 प्रतिशत से कम वोटर टर्नआउट वाले मतदान केन्द्रों पर फोकस करने व स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। महादलित टोलों में विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।