Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDistrict Administration Takes Action Against Illegal Encroachment on Daha River in Siwan
 सीवान सदर में दाहा नदी की 800 मी. सीमांकन व पैमाईश कार्य पूर्ण

सीवान सदर में दाहा नदी की 800 मी. सीमांकन व पैमाईश कार्य पूर्ण

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।डीसीएलआर सीवान सदर व पांच सीओ की संयुक्त टीम गठितडीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर एडीएम प्रमोद कुमार राम के नेतृत्व में सीवान सदर, हुसैनगंज, हसनपुरा, सिसवन व बड़हरिया...

Feb 09, 2026 02:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। दाहा नदी की जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर नदी को प्रदूषित व गंदा करने वालों पर लगाम कसने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली दाहा नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नदी के सीमांकन व पैमाइश कार्य शुरू हो चुका है। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर अंचल अमीन व राजस्व कर्मचारियों की टीम नापी कर रही है। बताया जा रहा कि सीमांकन व पैमाईश का कार्य पूरा होने के बाद इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट 20 फरवरी तक जिला प्रशासन को सौंपी जानी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बहरहाल, सीमांकन व पैमाईश का कार्य सीवान सदर प्रखंड से शुरू कर दी गई है। इस क्रम में विशेष रूप से सीवान शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली दाहा नदी की जमीन को चिन्हित किया जा रहा है। इस दौरान सीवान सदर में करीब दो किमी दाहा नदी का सीमांकन-पैमाईश कार्य पूर्ण करना है। बताया जा रहा कि इस क्रम में अबतक दाहा नदी पुलवा घाट से लेकर शिवव्रत साह घाट तक 800 मीटर सीमांकन व पैमाईश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सदर सीओ रवि शेखर ने बताया कि प्रशासन द्वारा निर्धारित अवधि में सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया है, इसके लिए टीम कार्य कर रही है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी। उधर, सीवान सदर में सीमांकन व सिसवन, हुसैनगंज, हसनपुरा प्रखंड से गुजरने वाली दाहा नदी का सीमांकन व पैमाईश कार्य आगे बढ़ेगा। इस दौरान दाहा नदी के मूल स्वरूप को वापस लाते हुए अवैध कब्जों को हटाना प्राथमिकता होगी। जिला प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को चिह्नित कर कारवाई की चेतावनी दी है।।