Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsDistrict Administration Prepares for Rice Procurement and Supply in Siwan
पिछले साल बेहतर प्रदर्शन करने वाली मिलों में अधिकतर पैक्स की टैग

पिछले साल बेहतर प्रदर्शन करने वाली मिलों में अधिकतर पैक्स की टैग

संक्षेप:

सीवान जिले में धान खरीदारी और चावल आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में राइस मिलों और समितियों को टैग किया गया। जिले में 11 राइस मिलों का चयन किया गया है और धान खरीद का लक्ष्य 87,346 टन निर्धारित किया गया है।

Dec 17, 2025 01:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में धान खरीदारी के साथ मिलिंग व चावल आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें अब तक चयनित सभी समितियों को पंजीकृत मिलों से टैग कर दिया गया। राइस मिल के साथ समितियों की टैगिंग में पिछले साल मिलिंग व चावल आपूर्ति में बेहतर प्रदर्शन करने वाली समितियों को प्राथमिकता दी गई। इसमें पिछले साल बेहतर प्रदर्शन करने वाली मिल कोल्हुआं इंडस्ट्रीज व देव राइस मिल को की सभी ने बैठक में सरहाना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही बेहतर और समयबद्ध सीएमआर आपूर्ति के आधार पर देव राइस मिल को 337 लॉट और कोल्हुआ इंडस्ट्रीज को 290 लॉट चावल मिलिंग का लक्ष्य सौंपा गया। गौर करने वाली बात है कि किसानों से अधिप्राप्त धान की मिलिंग और सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की समयबद्ध आपूर्ति को लेकर जिले में कुल 11 राइस मिलों का चयन किया गया है। इन मिलों को जिले के 294 पैक्स एवं व्यापार मंडलों से संबद्ध किया गया है। ताकि किसानों से खरीदी गई धान की मिलिंग कर राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) में समय पर चावल जमा कराया जा सके। समितियों के साथ एकरारनामा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी चयनित राइस मिल संबंधित पैक्स और व्यापार मंडल के साथ एकरारनामा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि धान खरीद से लेकर चावल जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया सुचारू रहनी चाहिए। ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 में सीएमआर आपूर्ति को लेकर राइस मिलरों के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। इसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम ने बताया कि नवदुर्गा राइस मिल द्वारा पिछले वर्ष सीएमआर आपूर्ति में लगातार अनावश्यक विलंब किया गया और पैक्स समितियों को भी परेशान किया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए नवदुर्गा एग्रो के सीएमआर लक्ष्य में 50 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया गया। वहीं दो अन्य राइस मिलों के असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण उनके लक्ष्य में 10-10 प्रतिशत की कटौती की गई। 15 नई पैक्स समितियों का बैठक में किया गया चयन जिले में चालू खरीद सीजन के लिए जिले में धान खरीद का औपबंधिक लक्ष्य 87 हजार 346 टन निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 15 नई पैक्स समितियों का चयन किया गया है, जो शीघ्र ही किसानों से धान खरीद का कार्य शुरू करेंगी। जिला प्रशासन ने दो टूक कहा है कि धान खरीद और सीएमआर आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औपबैंधिक लक्ष्य के आधार में पर प्रखंडवार धान खरीदारी का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित पैक्सों में धान खरीद का लक्ष्य बंटवार किया गया गया है। अब खरीदारी के साथ मिलिंग और चावल आपूर्ति सुगम तरीके से संचालित की जाएगी।