
बिहार शिक्षा परियोजना के तहत छात्रों को दिया गया बैग और कॉपी
बिहार शिक्षा परियोजना के तहत जीएसवीएम उच्च विद्यालय में 400 छात्रों को बैग और कांपी वितरित किए गए। विधायक इंद्रदेव सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक हजार से अधिक छात्रों के लिए बैग का वितरण किया जाएगा, जिससे बच्चों की खुशी साफ झलक रही थी।
पचरुखी, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के जीएसवीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच बैग और कांपी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सह स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बागेन्द्रनाथ पाठक के हाथों नौवीं से बारहवीं तक के करीब 4 सौ छात्रों के बीच बैग और कांपी वितरित हुआ। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि सभी अभिभावक अपने-अपने बेटे-बेटियों को रोजाना विद्यालय भेजने का काम करें। ताकि बच्चें विद्यालय में सही ढंग से पठन-पाठन कर सकें।
वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवकीनंदन ओझा ने बताया कि विद्यालय के करीब एक हजार एक सौ छात्र-छात्राओं के बीच बैग कॉपी का वितरण किया जाना है। जिसे सूचीबद्ध कर वितरित किया जा रहा है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद विभाग द्वारा आपूर्ति किए गए बैग का वितरण लगातार छात्रों के बीच किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी एक-दो दिनों के अंदर विद्यालय के सूचीबद्ध सभी छात्रों के बीच बैग का वितरण कर दिया जाएगा। बैग पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। मौके पर एनडीए नेता सह समाजसेजी प्रभुनाथ प्रसाद, संतोष कुमार आडवाणी, उमेश सिंह पटेल, विजय कुमार सिंह के अलावा शिक्षकों में सुनील कुमार सिंह, ब्रजेश राम, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, आरती तिवारी, गजाला परवीन, कृति राय सहित सभी शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




