Siwan News पंचमंदिरा व शिवाला घाट के तटबंधों का अधिकारियों ने लिया जायजा
Siwan News गुठनी में आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने शनिवार को पंचमंदिरा घाट और शिवाला घाट के तटबंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और बरसात के मौसम के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को दरौली प्रखंड के पंचमंदिरा घाट और शिवाला घाट स्थित तटबंधों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों तटबंधों की स्थिति का बारीकी से जायजा लेते हुए संवेदनशील स्थानों की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दोनों घाटों के तटबंध पूरी तरह सुरक्षित एवं सुदृढ़ हैं। तटबंधों की स्थिति संतोषजनक पाई गई है. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए तटबंधों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. संभावित रूप से जलस्तर बढ़ने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम आपदा इस्तियाक अंसारी, सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी शबनम नाज़नीन, एसडीओ बाढ़ प्रबंधन, सीओ विद्या भूषण कुमार भारती, थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे समेत आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर भी तटबंधों की नियमित निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।


