Siwan News बीआरसी में 19 सितंबर को लगेगा दिव्यांगता जांच शिविर
Siwan News बड़हरिया में 19 सितंबर को दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 3 से 18 वर्ष के बच्चों की जांच और सहायक उपकरणों का वितरण होगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को इस सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकतम संख्या में लाएं।

Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बीआरसी परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना और समग्र शिक्षा अभियान तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड के बीआरसी परिसर में है दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों के जांच के लिए 19 सितंबर को एक जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की जानकारी
जिला सिविल मेडिकल टीम द्वारा सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों की जांच कर दिव्यांगता के प्रमाण पत्र बनाने के शिविर का आयोजन किया जाएगा। बीआरपी रामकांत द्विवेदी ने बताया कि तीन वर्ष से लेकर 18 वर्ष आयु के बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र और कार्ड का निर्माण किया जाएगा। जिस शिविर में दिव्यांग बच्चों को ऑनलाइन पंजीयन, आधार कार्ड का का कॉपी, दो फोटो और पुराने प्रमाण पत्र के साथ आना है। सभी प्रधानाध्यापक से अपील की अपने अपने विद्यालय के पोशक क्षेत्र दिव्यांग बच्चों सूचित करेंगे। वहीं जिन बच्चों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बन गया है उसका दिव्यांगता उपकरण का वितरण किया जाएगा।
उद्देश्य और अपील
बीईओ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक ही स्थान पर प्रमाण पत्र और कार्ड सहित सहायक उपकरण की सुविधा प्राप्त करना है उन्होंने अभिभावकों से अपील की की अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस सरकारी योजना का लाभ दिलाए। बताया कि शिविर में शामिल होने वाले बच्चों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड का फोटो कॉपी सहित ऑनलाइन आवेदन की प्रति साथ लानी होगी。


