फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप शुरू
सिसवन में 12 मई 2026 से किसानों के लिए डिजिटल पहचान देने हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें निःशुल्क फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी। किसानों को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और जमाबंदी की आवश्यकता होगी।

सिसवन। विकसित भारत-समृद्ध बिहार के तहत किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए सिसवन प्रखंड में 12 मई 2026 से विशेष अभियान शुरू हो गया है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 30 जून 2026 तक कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का काम निःशुल्क किया जाएगा। सीओ पंकज कुमार ने जानकारी दी कि यह अभियान कृषि विभाग एवं राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि समय रहते अपना फार्मर आईडी जरूर बनवा लें। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और स्वयं के नाम से जमाबंदी जरूरी है। किसान पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार या राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


