भक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि परमात्मा से जुड़ने का आंतरिक भाव

Apr 04, 2026 12:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

मैरवा के कबीरपुर में भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य श्रीकांत जी ने भक्ति और दृढ़ संकल्प पर जोर दिया। ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि कैसे ध्रुव ने भगवान की भक्ति में कठोर तप किया और दिव्य ज्ञान प्राप्त किया। कथा का संदेश था कि सच्ची भक्ति परमात्मा से जुड़ने का आंतरिक भाव है।

 भक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि परमात्मा से जुड़ने का आंतरिक भाव

मैरवा, एक संवाददाता। कबीरपुर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य श्रीकांत जी ने मधुर भजन और श्री कृष्ण के जयकारों के साथ किया। बताया कि भगवान को पाने के लिए बड़े-बड़े अनुष्ठान कि नहीं, बल्कि सरल हृदय की आवश्यकता होती है। उन्होंने समझाया कि भक्ति कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि परमात्मा से जुड़ने का एक आंतरिक भाव है। दूसरे दिन कह कथा मुख्य रूप से भक्ति,दृढ़ संकल्प और सृष्टि के रहस्य पर आधारित रही। कथा का सबसे मुख्य आकर्षण ध्रुव चरित्र रहा। बड़े ही मार्मिक ढंग से वर्णन किया कि कैसे छोटी मां सुरुचि ने बालक ध्रुव को राजा की गोद से नीचे उताराना पड़ा था।

जब ध्रुव रोते हुए अपनी मां सुनीति के पास पहुंचे, तो मां ने उन्हें सांसारिक पिता के बजाय परमपिता परमात्मा की शरण में जाने की सीख दिया था। मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव ने घर त्याग दिया। वन में उन्हें देवर्षि नारद मिले, जिन्होंने उनकी परीक्षा ली और अंत में दीक्षा दिया।ध्रुव ने यमुना तट पर स्थित मधुवन में ऐसी कठोर तपस्या की कि तीनों लोक में हाहाकार मच गया। भगवान विष्णु शंख, चक्र, गदा और पद्म धारण कर प्रकट हुए। जिससे बालक को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ। भगवान ने उन्हें वरदान दिया कि वे युगों-युगों तक ध्रुव तारे के रूप में आकाश में चमकेंगे और सबको दिशा दिखाएंगे।आचार्य जी ने बताया कि सृष्टि के आदि में केवल भगवान नारायण थे। ब्रह्मा जी ने जब स्वयं के अस्तित्व का कारण जानना चाहा। तब उन्हें आकाशवाणी सुनाई दिया। ब्रह्मा जी ने कठोर तपस्या की और भगवान ने उन्हें चतुश्लोकी भागवत का ज्ञान दिया।कथा के अंत में आचार्य जी ने सभी को संकल्प दिलाया कि वे भी अपने जीवन में ध्रुव जैसी अडिग भक्ति को स्थान देंगे। इस दौरान विकेश सिंह, विजय बहादुर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।