ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानप्रखंड के काली स्थानों में सावन के अंतिम सोमवार को गांवमाला(गौमाला) पूजा में जुटे श्रद्धालु

प्रखंड के काली स्थानों में सावन के अंतिम सोमवार को गांवमाला(गौमाला) पूजा में जुटे श्रद्धालु

परिसर में रामलाल भगत, सारीपट्टी में ओमप्रकाश पांडेय ने देवी की पूजा की। भगवानपुर में रामलाल भगत, सारीपट्टी में ओमप्रकाश पांडेय ने देवी की पूजा कर गांव के लोगों के कल्याण की कामना की। मौके पर दिनेश...

प्रखंड के काली स्थानों में सावन के अंतिम सोमवार को गांवमाला(गौमाला) पूजा में जुटे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,सीवानTue, 09 Aug 2022 09:31 AM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक के साथ-साथ देवी की पूजा की भी परंपरा है। परंपरा के अनुसार सावन महीने की शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि से पूर्णिमा तक लगातार विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा होती है। इसमें खास बात यह होती है कि सभी गांवों में देवी के भक्त(भगत) देवी की पूजा करते हैं। पूजा के दौरान भगत लोग इन बुरी शक्तियों से लोगों की रक्षा की कामना करते हैं। दूध व चावल से बना प्रसाद (खीरभोजन), पूरी, चना, अच्छत(चावल), लड्डू, बतासा, रोट(रोटी के बने लड्डू) का प्रसाद देवी को अर्पित किया जाता है। इसके साथ-साथ देवी को प्रसन्न करने के लिए बकरे, सुअर, कबूतर जैसे जानवरों की बलि भी चढ़ाई जाती है। भगवानपुर में शिव-काली मंदिर परिसर में रामलाल भगत, सारीपट्टी में ओमप्रकाश पांडेय ने देवी की पूजा की। भगवानपुर में रामलाल भगत, सारीपट्टी में ओमप्रकाश पांडेय ने देवी की पूजा कर गांव के लोगों के कल्याण की कामना की। मौके पर दिनेश सिंह, अशोक सिंह, सरोज सिंह, सिकरम भगत, नितेश कुमार, अनिल सिंह, मणीन्द्र सिंह, मंदीप तिवारी, सोनू सिंह, सुनील सिंह, राजेश्वर सिंह व अन्य लोग थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें